- Hindi News
- इंदौर इंटरसिटी में जुड़ा एसी 2 कोच, लंबी वेटिंग से मिलेगी राहत
इंदौर इंटरसिटी में जुड़ा एसी-2 कोच, लंबी वेटिंग से मिलेगी राहत
ग्वालियर - ग्वालियर से इंदौर जाने वाली इंटरसिटी में गुरुवार ही एसी-2 कोच जोड़ दिया गया। इससे अब इंदौर जाने वाले यात्रियों को खासा फायदा होगा। इंदौर इंटरसिटी में कोच जोडऩे का निर्णय ट्रेन में लगातार आने वाली लंबी वेटिंग को देखते हुए लिया गया है। नया कोच जुडऩे के बाद इंदौर इंटरसिटी में एसी के तीन कोच हो जाएंगे। इसके बाद इंदौर इंटरसिटी 20 कोच की हो जाएगी।
ग्वालियर से इंदौर जाने वाली इंटरसिटी के यात्रियों को एसी कोचों में आने वाली लंबी वेटिंग से गुरुवार से निजात मिल गई। लंबे समय से आ रही मांग के बाद इलाहाबाद रेलवे प्रबंधन ने पिछले सप्ताह ही इंदौर इंटरसिटी में एक एसी-2 कोच लगाने का आदेश दिया था। इंटरसिटी में एसी-2 कोच स्थाई रूप से लगाया गया है। इंदौर से ग्वालियर आने वाली इंटरसिटी के रैक में शुक्रवार को एसी-2 कोच जोड़ दिया जाएगा। अब इंदौर इंटरसिटी में एसी-1/२ का एक कोच, एसी-2 का एक व एसी-3 का एक कोच हो जाएगा।