पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जीवाड़े में मिले 6 लाख से विशाल ने खरीदी थी कार

फर्जीवाड़े में मिले 6 लाख से विशाल ने खरीदी थी कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - ग्वालियर
पीएमटी में देशराज गुर्जर के स्थान पर अन्य परीक्षार्थी को बैठाया था। इसके एवज में छह लाख रुपए की राशि मिली थी। इससे मैंने रिट्ज कार एमपी-07-सीबी-4521 खरीदी। पुलिस की पूछताछ के दौरान पीएमटी फर्जीवाड़े के आरोपी विशाल यादव ने यह स्वीकार किया। कोर्ट में शासन की ओर से एडीपीओ ने यह तर्क रखते हुए कहा कि आरोपी विशाल यादव से अभी कार बरामद की जानी है। इस कारण आरोपी को एक फरवरी तक के लिए पुलिस रिमांड पर दिया जाए। साथ ही अभी विवेचना पूरी नहीं हो पाई है, इसलिए उक्त दोनों संदिग्ध आरोपी छात्रों को दस फरवरी तक न्यायिक हिरासत में रखा जाए। जेएमएफसी मनीष शर्मा की कोर्ट में आरोपी विशाल यादव सहित दोनों संदिग्ध छात्रों को गुरुवार को पेश किया गया। कोर्ट ने प्रकरण में सुनवाई कर आरोपी पीजी चिकित्सा छात्र विशाल यादव को दो दिन की पुलिस रिमांड पर दे दिया। साथ ही अन्य दोनों आरोपी संदिग्ध छात्र देशराज गुर्जर व संदीप लहारिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संदीप लहारिया के अधिवक्ता महेश गोयल का तर्क था कि संदीप लहारिया की पूर्व में ही रीवा से अग्रिम जमानत हो चुकी है, इसलिए उसे जमानत पर छोड़ा जाए, लेकिन कोर्ट ने उक्त तथ्य को स्वीकार नहीं किया।