पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यश और सिद्धार्थ ने दिलाई जीत

यश और सिद्धार्थ ने दिलाई जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल संवाददाता - ग्वालियर. यश रेनवाल ((५१ रन)) की जिम्मेदाराना अर्धशतकीय पारी के बाद सिद्धार्थ महाजन ((४ विकेट)) और हर्षल ((३ विकेट)) की आक्रामक गेंदबाजी से वेंडी स्कूल ने शार्दुल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। उन्होंने टूर्नामेंट के बेहद रोमाचंक उद्घाटन मुकाबले में गोगाजी देव नाइट स्कूल को १२ रन के नजदीकी अंतर से हराया। एमएलबी कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित टूर्नामेंट में वेंडी स्कूल ने पहले खेलते हुए ८/१२० रन बनाए। विपक्षी गेंदबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर वेंडी स्कूल को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया। ओपनर बल्लेबाज यश रेनवाल की अर्धशतकीय पारी के अलावा कोई भी बल्लेबाज टीम के लिए कुछ खास नहीं कर सका। इसके बाद जवाबी पारी खेलने उतरी गोगाजी देव नाइट स्कूल की टीम ने अंतिम समय तक जीत के लिए संघर्ष किया। लेकिन विपक्षी टीम के मजबूत क्षेत्ररक्षण और गेंदबाजी के आगे गोगाजी देव की टीम १०८ रन पर सिमट गई। संतोष कुशवाह ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक ३२ रन बनाए।