- Hindi News
- राजपूत बोर्डिंग में पुलिस कराएगी अनुशासन समिति गठित
राजपूत बोर्डिंग में पुलिस कराएगी अनुशासन समिति गठित
ग्वालियर - राजपूत बोर्डिंग में आवाजाही रजिस्टर रखा जाएगा और अनुशासन समिति भी गठित की जाएगी। गुरुवार को पुलिस ने बोर्डिंग वार्डन से मिलकर यह व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। वहीं राजपूत बोर्डिंग के छात्रों ने व्यापारियों पर मारपीट का आरोप लगाकर उचित कार्रवाई की मांग को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञात रहे कि जयेंद्रगंज स्थित कार एसेसरीज की दुकान पर बोर्डिंग छात्रों द्वारा दुकान स्टाफ के साथ मारपीट की गई थी। इसके बाद व्यापारियों ने विरोध दर्ज करा दुकानें बंद कराकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।