- Hindi News
- चौराहों की सुंदरता बिगाडऩे पर होगी कार्रवाई
चौराहों की सुंदरता बिगाडऩे पर होगी कार्रवाई
ग्वालियर - शहर के चौराहों की सुंदरता को पोस्टर, बैनर लगाकर खराब करने वाली फर्मों के खिलाफ संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के मदाखलत अमले ने गुरुवार को विशेष सफाई अभियान के तहत चौराहों पर लगे पोस्टर हटाए।
अपर कमिश्नर एमएल दौलतानी ने मदाखलत अमले के साथ स्टेशन चौराहा, पड़ाव चौराहा, फूलबाग चौराहा, गुरुद्वारा, नदीगेट चौराहा, इंदरगंज चौराहा, महाराज बाड़ा, हेमूकालानी चौक, केआरजी तिराहा, जेएएच चौराहा, राजमाता विजयाराजे सिंधिया चौराहे पर लगे कोचिंग सेंटर, निजी कंपनियों व राजनीतिक दलों के पोस्टर व बैनर हटाए। चौराहों की सफाई करने से पहले बैनर, पोस्टरों की वीडियोग्राफी कराई गई। निगम अधिकारी शुक्रवार को चौराहों की सुंदरता खराब करने वालों के खिलाफ संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराएंगे।