पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्पादन घटने तथा सीजनल मांग निकलने से हल्दी में मजबूती

उत्पादन घटने तथा सीजनल मांग निकलने से हल्दी में मजबूती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यापार संवाददाता - ग्वालियर
उत्पादक क्षेत्रों में फसल कम उतरने के बीच व्यापारिक के साथ उपभोक्ता मांग निकलने से हल्दी के भावों में तेजी का रुख बना हुआ है। गुरुवार को हाजिर बाजार में हल्दी की कीमतों में 200 रुपए प्रति क्विंटल की और मजबूती दर्ज की गई।
स्थानीय कारोबारी शंकरलाल कारड़ा ने बताया कि एक सप्ताह के दौरान हल्दी के भाव 500 रुपए प्रति क्विंटल मजबूत हो गए हैं। थोक बाजार में हल्दी गट्ठा 200 रुपए प्रति क्विंटल और महंगा होकर क्वालिटी अनुसार 6700 से 7200 रुपए पर जा पहुंचा। हल्दी फली के भाव 7000 से 8500 रुपए पर पूर्ववत टिके रहे। उत्पादक सेंटरों पर हल्दी की फसल कम बताई जा रही है, इसे देखते हुए हल्दी की कीमतों में मंदी के कोई आसार नहीं हैं। गुरुवार को इरोड मंडी में 4000 बोरी की आवक हुई वहीं निजामाबाद मंडी में 6000 बोरी हल्दी आई। दिल्ली किराना बाजार में हल्दी 100 रुपए और बढ़कर इरोड एज़इटीज गट्ठïा 7500 से 7600 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। वायदा में हल्दी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इसका अप्रैल अनुबंध 26 रुपए घटकर 7346 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।



खपत के मुकाबले कम उत्पादन

चालू सीजन में इस साल हल्दी का उत्पादन खपत के मुकाबले कम होने के आसार हैं। इस साल 50 लाख से 52 लाख बोरी फसल उत्पादन का अनुमान है, जबकि देशभर में इसकी कुल खपत 72 लाख से 73 लाख के बीच बताई जा रही है। ऐसे में 25 लाख से 27 लाख बोरी का कैरी फार्वर्ड स्टॉक ही बाजार को संभाल पाएगा।