वार्ड २६ से उत्कर्ष की टीम अगले दौर में
ग्वालियर. राजमाता विजयाराजे सिंधिया ग्वालियर प्रीमियर लीग में वार्ड क्रमांक २६ से उत्कर्ष की टीम ने अपना विजयी आगाज किया। उन्होंने प्री-क्वालिफाइंग मुकाबले में अपने ही वार्ड से नरेंद्र की टीम को ४८ रन से हराया। जीविवि के खेल मैदान पर आयोजित मुकाबलों में वार्ड क्रमांक १९ से बृजेश और वार्ड क्रमांक २८ से सोनू की टीम ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई।