पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला हॉकी प्रतियोगिता में हरियाणा बना विजेता

महिला हॉकी प्रतियोगिता में हरियाणा बना विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल संवाददाता - ग्वालियर
राष्ट्रीय महिला पायका हॉकी प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने विजयी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। हरियाणा ने गुरुवार को खेले गए बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश की टीम को २-१ से हराया। प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाली मप्र टीम ने खिताबी मुकाबले में भी अपने खेल की चमक बरकरार रखी। मैच के पहले हाफ में मप्र की टीम १-० से आगे रही। हालांकि इस बीच हरियाणा ने मैच में वापसी करने के लिए कई प्रयास किए। लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी। मध्यांतर पश्चात हरियाणा ने एक बार फिर हमले करना शुरू कर दिए। इस बार उन्होंने बिना कोई मौका गंवाए दो गोल की बढ़त लेकर जीत अपने नाम कर ली।



मध्यप्रदेश ने जीता रजत पदक