- Hindi News
- डॉ. नेहा के बारे में डीएमई से मांगा अभिमत
डॉ. नेहा के बारे में डीएमई से मांगा अभिमत
ग्वालियर - जीआरएमसी के गायनिक विभाग से प्री-पीजी कर रही डॉ. नेहा शिवहरे अब तक नहीं लौटी हैं। उनको एसटीएफ तलाश रही है। वे 29 नवंबर को एक दिन की छुट्टी लेकर विभाग से गई थीं। उनके पिता का एक पत्र जीआरएमसी के डीन को मिला है, जिसमें डॉ. शिवहरे के बीमार होने की बात लिखी है। पत्र के साथ कोई मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं है। लिहाजा डीन डॉ. जीएस पटेल ने डीएमई को प्रकरण से अवगत कराते हुए डॉ. नेहा पर क्या कार्रवाई की जाए, इस बारे में अभिमत मांगा है।