पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोहरे ने फिर बिगाड़ी ट्रेनों की रफ्तार

कोहरे ने फिर बिगाड़ी ट्रेनों की रफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर - कोहरा छाते ही दिन के तापमान में फिर गिरावट आ गई है। गुरुवार सुबह धुंध छाई रही। सुबह 11 बजे के बाद धूप निकल आई। इससे लोगों ने राहत महसूस की। पूर्वी हवा चलने से हल्के बादल भी छाए रहे। रात के समय कोहरा छा गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक सुबह के समय हल्की धुंध व कोहरा रहने की संभावना है।



समय - सुबह ९.१० बजे

स्थान - फूलबाग चौराहा

ग्वालियर - कोहरे के चलते एक बार फिर गुरुवार को ट्रेनों की रफ्तार बिगाड़ गई। रात से लेकर सुबह तक ट्रेनें रेंग-रेंग कर चलीं। दिल्ली की ओर से ट्रेनें दो से पांच घंटे की देरी से ग्वालियर आईं। ट्रेनों के देरी से आने के कारण यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे प्रबंधन भी यात्रियों को ट्रेनों की सही जानकारी देने में नाकाम रहा। ट्रेनों के देरी से आने का सिलसिला बुधवार रात दिल्ली की ओर से आई मालवा एक्सप्रेस से शुरू हुआ। इसके अलावा भोपाल एक्सप्रेस, कर्नाटक एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, पंजाबमेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और ताज एक्सप्रेस सहित तमाम ट्रेनें दो से पांच घंटे की देरी से ग्वालियर आईं। इसके अलावा झांसी की ओर से आने वाली ट्रेनें भी दो से तीन घंटे की देरी से ग्वालियर आईं।