पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खराब मौसम के कारण आठ ट्रेनें व उड़ानें लेट

खराब मौसम के कारण आठ ट्रेनें व उड़ानें लेट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर - खराब मौसम के कारण बुधवार को दिल्ली और मुंबई से जुड़ी कुल आठ उड़ानें देरी से आई व गईं। वहीं कोहरे के कारण आठ ट्रेनें भी लेट रहीं। विमानतल के अनुसार जेट एयरवेज की मुंबई से आने वाली उड़ान शाम 4.35 के बजाय 5.25 बजे आई। जेट की मुंबई और दिल्ली से आने वाली दो अन्य उड़ानें करीब दो घंटे देरी से आईं व गईं। एयर इंडिया की उड़ान दिल्ली से शाम 7.30 के बजाय 9 बजे आई। एयरपोर्ट डायरेक्टर आरएन शिंदे ने बताया दिल्ली से आने वाली उड़ानें वहां कोहरा होने से देरी से आई व गईं। वहीं, रेलवे जनसंपर्क विभाग के अनुसार कोहरे के कारण शिप्रा एक्सप्रेस, निजामुद्दीन एक्स., मालवा एक्स., नर्मदा एक्स., पुणे एक्स., अजमेर लिंक एक्स., पेंचवेली फास्ट पैसेंजर और कोटा एक्सप्रेस एक से पांच घंटे लेट रही।
उड़ान निरस्त- जेट एयरवेज के सुबह 11.50 बजे दिल्ली से इंदौर आकर दिल्ली जाने वाले विमान में दिल्ली में तकनीकी खराबी आ गई। तुरंत सुधार नहीं होने से इसे निरस्त किया गया। इस कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया।