पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोज हटाओ अतिक्रमण, पेंडिंग नहीं हों शिकायतें

रोज हटाओ अतिक्रमण, पेंडिंग नहीं हों शिकायतें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर - तीसरी पारी में मुख्यमंत्री के सख्त रूप से प्रशासनिक अमले में खौफ नजर आ रहा है। निगमायुक्त द्वारा सीएम हेल्पलाइन के लिए ली गई समीक्षा बैठक के बाद अब विभागवार इसकी समीक्षा तेज हो गई है। बुधवार को जनकार्य विभाग के बिल्डिंग परमिशन डिपार्टमेंट में ऐसी ही बैठक हुई। सिटी इंजीनियर हरभजनसिंह ने सभी भवन अधिकारियों के साथ बाबुओं की भी बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतें पेंडिंग नहीं होना चाहिए। अब तक लेवल फोर ((निराकरण में देरी की आखिरी स्थिति)) में 24 शिकायतें हैं। वहीं विभाग की कुल 90 शिकायतें हैं। बीओ को अब तक कोई कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी जताते हुए सिंह ने स्पष्ट किया कि सभी बाबू अपने-अपने जोन के भवन अधिकारी व बिल्डिंग इंस्पेक्टर को रोज आ रही शिकायतों की सूची सुबह 11 बजे दे देंगे। इनका निराकरण रोज ही होगा। इसके बाद बाबू उस दिन की रिपोर्ट सिटी इंजीनियर को देंगे कि आखिर कितनी का समाधान हुआ और कितनी बच गईं।