पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व महापौर का कॉलेज कागजों पर

पूर्व महापौर का कॉलेज कागजों पर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार :इंदौर

पैरामेडिकल कॉलेजों में छात्रवृत्ति घोटाले में हाल ही में लोकायुक्त ने कुछ कॉलेजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है तो कुछ की जांच जारी है। इस घोटाले में नगर निगम की पूर्व महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा का कॉलेज भी शामिल है। डीबी स्टार के पास मौजूद जांच रिपोर्ट के अनुसार यह कॉलेज १५० छात्रों की छात्रवृत्ति हड़पने के लिए कागजों पर ही शुरू किया गया था। इसमें से १५ छात्रों के नाम पर तो भुगतान भी ले लिया गया। इसके लिए फर्जी अंकसूची व सर्टिफिकेट भी बनाए गए थे। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण दबा दिया गया और कॉलेज को बंद कर दिया गया।

मात्र 10 छात्रों की जांच में इंदौर जिले में ३० से ज्यादा पैरामेडिकल कॉलेज फर्जी छात्रों के नाम पर छात्रवृत्ति पाने के लिए शुरू करने की बात सामने आई है। लोकायुक्त ने १३ जनवरी को 24 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पूर्व महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा का कॉलेज शशि इंस्टिट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेंस, यशवंत प्लाजा दूसरी मंजिल पर था। कॉलेज और इसके छात्र केवल कागजों पर थे तथा इनका काम छात्रवृत्ति लेने तक ही था। यह बात खुद आदिम जाति कल्याण विभाग की जांच रिपोर्ट में है। > शेष पेज ३ पर



15 छात्रों के नाम पर दो लाख से ज्यादा निकाले थे खातों से







पैरामेडिकल घोटाला & छात्रवृत्ति लेने के लिए किया था शुरू, रिपोर्ट में खुलासा होने के बाद भी दबाया नाम