- Hindi News
- पंडितों की सलाह से परेशान हंै जेल प्रहरी
पंडितों की सलाह से परेशान हंै जेल प्रहरी
डीबी स्टार :इंदौर
जिला और सेंट्रल जेल में रोजाना प्रहरियों को जेल में रोटी बस खाने के लिए आने वाले लोगों से परेशान होना पड़ रहा है। लोग सुबह से ही जेल परिसर में पहुंचकर प्रहरियों से रोटी के लिए गुहार लगा रहे हैं। डीबी स्टार की पड़ताल के मुताबिक कुंडली से जेल योग टालने के लिए पंडितों की सलाह पर ये उपाय कर रहे हैं। जिला जेल के प्रहरी ने बताया है कि रोजाना इस तरह के दो-तीन लोग जेल की रोटी खाने के लिए आ जाते हैं।
हालांकि उन्हें यह रोटी नसीब नहीं हो पाती क्योंकि जेल के सख्त नियमों के चलते बगैर जेलर की अनुमति के कोई चीज अंदर-बाहर नहीं हो पाती फिर भी लोग अपनी तरफ से रोटी खाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। जेल में बंद कैदियों से मिलने के बहाने भी लोग जेल की रोटी खाने आ रहे हैं। लोग तो कैदियों के यह लालच तक दे रहे हैं कि रोटी का एक टुकड़ा ही खिला दो, बदले में बाहर से खाने-पीने की मनचाही चीजें भेज देंगे।
योग से बचने के लिए उपाय
इससे बचने के लिए शनि-राहु-मंगल के उपाय किए जाते हैं। जिसका योग जितना प्रबल होता है उसे उतना बड़ा उपाय करना होता है। पंडित लखनलाल बताते हैं कि जेल का योग अगर ज्यादा प्रबल है तो
ऐसे बनता है जेल योग
जेल बाधा मंत्र की साधना करना होती है। यदि हलका योग है तो उसके लिए अलग उपाय होते हैं। हलका जेल योग होने पर जेल की रोटी खाना, जेल के भीतर घूमकर वापस आ जाना, जेल परिसर के भीतर कुछ प्रहर बिताना, जेल परिसर में जाकर मंत्र की साधना करने से जेल योग कटने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
शनि, राहू और मंगल की युति होने पर या शनि मंगल की युति और राहू की दृष्टि या शनि राहू पर मंगल की दृष्टि होने पर इनमें से कोई भी दो ग्रह बारहवें स्थान में युति करते हों तो व्यक्ति की कुंडली में जेल योग होता है। यह योग होने पर जेल जाना सुनिश्चित होता है, भले ही व्यक्ति ने कोई गुनाह किया हो या न किया हो। पंडित मनीष शर्मा बताते हैं कि इन ग्रहों के योग होने पर व्यक्ति झूठे इल्जाम में भी जेल जा सकता है। शनि- मंगल- राहू की महादशाओं में शनि- राहू- मंगल की अंतर्दशा होने की स्थिति में यह योग पक्का हो जाता है।
पेज 1 से जारी
 ऐसे होने लगा तो अदालतें बंद हो जाएंगी
अगर जेल की रोटी खाने या जेल के भीतर पैर रखने से जेल योग टलता तो अदालतें बंद हो जाती। ये सब लोगों का अंधविश्वास है। मेरे पास तो इस तरह के लोग नहीं आते हैं। हो सकता है प्रहरियों के पास आते हों।
गोपाल ताम्रकार, अधीक्षक सेंट्रल जेल
 मंदसौर में आते थे ऐसे लोग
मैं यहां कुछ महीने पहले ही आया हूं। जेल की रोटी खाने या जेल के भीतर घूमने की दरख्वास्त करने वाले लोग अब तक यहां तो नहीं आए लेकिन मंदसौर में इस तरह के कई लोग आते थे। मुझसे मिलने के लिए लोगों को थोड़ी मशक्कत करना होती है इसलिए शायद बाहर से ही लोग प्रहरियों से मिलकर रोटी खाने की बात करते हों। हालांकि यह अंधविश्वास है कि जेल की रोटी खाने से जेल योग टल जाता है।
वी.बी. प्रसाद, जेलर जिला जेल
 इससे टल जाता है जेल योग
कुंडली में जेल योग के चलते कई लोग मेरे पास उपाय पूछने के लिए आ रहे हैं। जिन लोगों की कुंडली में ज्यादा प्रबल जेल योग नहीं है, उन्हें मैंने जेल की रोटी खाने या जेल के परिसर में घूमकर आने का उपाय बताया है। इस तरह के उपाय हालांकि तांत्रिकीय होते हैं और इनसे जेल योग टल जाता है। जेल परिसर के भीतर जाकर जेल मंत्र की साधना करने के उपाय भी कुछ लोगों को बताए हैं।
पंडित लखन लाल, शास्त्र विशेषज्ञ
अंधविश्वास & जेल की रोटी खाने से टल जाता है जेल योग, जेल में बंद कैदियों से मिलने का भी बना रहे बहाना