पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सानंदोत्सव में हरिहरन देंगे लाइव परफॉर्मेंस

सानंदोत्सव में हरिहरन देंगे लाइव परफॉर्मेंस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर इंदौर
सानंद न्यास की ओर से होने वाले 29वें सानंदोत्सव ‘फुलोरा’ में इस साल प्लेबैक सिंगर हरिहरन का लाइव परफॉर्मेंस प्रोग्राम होगा। संस्था की ओर से 2 फरवरी को खेल प्रशाल में शाम 6.30 बजे से सानंद उत्सव प्रोग्राम रहेगा। इसमें हरिहरन शास्त्रीय और मराठी गीतों की प्रस्तुति अपने लाइव बैंड के साथ देंगे। प्रोग्राम में संगीत के गुरु के लिए स्पेशल ब्लॉक बनाया जाएगा। एंट्री के लिए ढक्कन वाला कुआ स्थित सानंद ऑफिस से पासेस कलेक्ट कर सकते हैं। पासेस 27 जनवरी से मिलना
शुरू होंगे।




सोशल मीडिया पर मिल रहा यंगस्टर्स का रिस्पॉन्स

सानंदोत्सव प्रोग्राम को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सागर मांजरेकर और मालविका भट्ट ने बताया कि फेसबुक पर इवेंट के बहुत सारे क्रिएटिव्स बनाकर लोगों को टैग किया है। लोग इसे लाइक कर रहे हैं और इसमें आने के लिए आतुर हैं। निखिल करंदीकर और पीयूष अभ्यंकर ने बताया वॉट्स एप्प पर इस इवेंट के बारे में जानकारी देने के लिए ब्रॉडकास्टिंग का यूज किया गया है। यू ट्यूब पर भी हरिहरन के गाए गीतों के छोटी छोटी क्लिपिंग्स को अपलोड किया गया है जिसे व्यूअर्स आसानी से देख सकते हैं। ट्विटर पर भी इसकी अपडेट कुछ दिनों में दी जाएगी।

ह्वश्चष्शद्वद्बठ्ठद्द द्ग1द्गठ्ठह्ल