पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुरक्षण शुल्क बढ़ाया, बस ऑपरेटर करेंगे आंदोलन

अनुरक्षण शुल्क बढ़ाया, बस ऑपरेटर करेंगे आंदोलन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर - सरवटे और गंगवाल बस स्टैंड पर लिए जाने वाले अनुरक्षण ((रखरखाव)) शुल्क बढ़ाने से बस ऑपरेटर नाराज हो गए। ऑपरेटर बढ़े हुए शुल्क को लेकर आंदोलन करेंगे। वे हाईकोर्ट में भी इस संबंध में याचिका लगाने जा रहे हैं। सरवटे बस स्टैंड पर बस एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें 50 से ज्यादा बस ऑपरेटर शामिल हुए। बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने बताया छोटी बसों से शुल्क 25 रुपए से बढ़ाकर 60 और बड़ी बसों का रखरखाव शुल्क 100 रुपए तक कर दिया गया, जो गलत है। उन्होंने कहा निगरानी समिति को बढ़ा हुआ शुल्क वापस लेना चाहिए।