पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जंजीरावाला से मालवा मिल चौराहे तक बाधाएं हटाने की कार्रवाई टली

जंजीरावाला से मालवा मिल चौराहे तक बाधाएं हटाने की कार्रवाई टली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर - जंजीरावाला से मालवा मिल चौराहे तक बाधाए हटाने की कार्रवाई फिलहाल टल गई है। नगर निगम और प्रशासन यहां कार्रवाई करने वाला था। इस हिस्से में 100 से ज्यादा बाधक निर्माण हैं। इन्हें तीन साल से हटाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन दो बार निगम का अमला लौट चुका है। पिछले दो दिनों से निगम यहां सीमांकन कर रहा है। अब निगम अफसरों का कहना है 26 जनवरी को देखते हुए फिलहाल यहां कार्रवाई नहीं होगी। इसके बाद कार्रवाई करेंगे। हालांकि इस मामले में निगमायुक्त राकेश सिंह ने किसी भी तरह की टिप्पणी से इनकार किया है।