पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिजल्ट समय पर ही दें : कुलपति

रिजल्ट समय पर ही दें : कुलपति

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर - देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में सेमेस्टर परीक्षाओं के रिजल्ट समय पर दिए जाएंगे। कुलपति डॉ. डी.पी. सिंह ने परीक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कहा- हर हाल में रिवैल्युएशन व मुख्य सेमेस्टर परीक्षाओं के रिजल्ट लेट नहीं हों। मूल्यांकन केंद्र की व्यवस्था सुधारने के लिए अल्टीमेटम भी दिया है। फाइनेंस कंट्रोलर पद से रिटायर हुईं डॉ. एस.के. बग्गा को वहां ओएसडी बनाए जाने के साथ उक्त प्रक्रिया शुरू हुई। नई व्यवस्था की जा रही है कि मूल्यांकनकर्ताओं को भले नगद भुगतान न हो, पर उन्हें कॉपियां जांचने के दो माह में चेक से भुगतान कर दिया जाए।



ये है तैयारी

:यूजी की सेमेस्टर परीक्षाओं के रिजल्ट एक से ढाई माह, पीजी की परीक्षाओं के रिजल्ट एक से दो माह और रिवैल्युएशन व रिव्यू के रिजल्ट एक से डेढ़ माह में देना होंगे।

:रिजल्ट लेट होने का कारण छात्रों को बताना होगा। जब तक रिजल्ट घोषित न हो अगली परीक्षा फॉर्म की अंतिम तारीख घोषित नहीं की जाए।