पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दस साल में मिलेंगे 40 लाख रोजगार

दस साल में मिलेंगे 40 लाख रोजगार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर इंदौर
आने वाले 10 सालों में टेक्सटाइल इंडस्ट्री में एक करोड़ रोजगार के अवसर आएंगे। इसके साथ इन्हीं 10 सालों में गारमेंट सेक्टर में भी 40 लाख तक के रोजगार के अवसर रहेंगे। इसमें से 20 लाख लोगों को सरकार द्वारा ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इसके साथ ही दस हजार रुपए हर स्टूडेंट्स पर सरकार निवेश भी करेगी। यह कहना है शिक्षाविद् डॉ. जयंतीलाल भंडारी का। वे बुधवार को अपेरल ट्रेनिंग एंड डिजाइन सेंटर की ओर से हुए टॉक शो में संबोधित कर रहे थे। विषय ‘गारमेंट सेक्टर में कॅरियर के अवसर’ था।
डॉ. भंडारी ने बताया कि भारत में गारमेंट फील्ड किसी दूसरी फील्ड की तुलना में अधिक रोजगार प्रदान करती है। भारत से कुल कपड़ा निर्यात का 65 फीसदी अमेरिका और यूरोप के बाजार में किया जाता है। इसके अलावा लैटिन अमेरिका, साउथ अफ्रीका, इजराइल और जापान से भी अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। 2012-13 में भारत में टेक्सटाइल और गारमेंट का निर्यात 33 अरब डॉलर था जो कि 2013-14 में 43 अरब डॉलर तक अनुमानित है। 2014-15 में यह आंकड़ा 60 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा।




युवाओं को दे रहे हैं तकनीकी ज्ञान

खादी ग्राम एवं उद्योग बोर्ड के उपनिदेशक एम.एल. जैन ने कहा कि भारत सरकार प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के माध्यम से इस क्षेत्र में रोजगार सृजन को बढ़ावा दे रही है। एटीडीसी स्मार्ट केंद्रों के माध्यम से युवाओं को तकनीकी ज्ञान प्रदान करने की कोशिश की जा रही है।

स्वामी विवेकानंद कॅरियर गाइडेंस स्कीम फॉर हायर एजुकेशन के उप निदेशक डॉ. डी.सी. राठी ने बताया कि रेडीमेड गारमेंट बाजार का विस्तार तेज गति से हो रहा है और ग्रामीण हिस्सों में भी प्रवेश कर रहा है। एटीडीसी की प्रिंसिपल प्रीति सर्वा ने बताया कि यहां कोई भी एडमिशन ले सकता। यहां स्किल बेस्ड कोर्सेस कराए जाते हैं, जिसके लिए फीस का 50 फीसदी सरकार देती है।

ञ्ज्ररु्य स्॥ह्रङ्ख