इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आज से
सिटी रिपोर्टर इंदौर
ऑल इंडिया टेक्नोलॉजी एजुकेशन काउंसिल की ओर से वैष्णव टेक्नोलॉजी एंड साइंस इंस्टिट्यूट में तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 23 जनवरी से होगी। संस्था अध्यक्ष पुरुषोत्तमदास पसारी ने बताया कि सब्जेक्ट ‘इमर्जिंग ट्रेंडस इन इंस्ट्रूमेंटेशन, कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग’ रहेगा। इसमें रिसर्च पेपर प्रेजेंटेशन के साथ चार ट्यूटोरियल सेशन होंगे और टेक्नीकल एक्जीबिशन भी लगाई जाएगी। कॉन्फ्रेंस में इंस्ट्रूमेंटेशन, कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से जुड़े विभिन्न आधुनिक पहलुओं पर विचारों का आदान प्रदान होगा। चीफ गेस्ट डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के स्पेशल सेक्रेटरी एन. रविशंकर और यूनिवर्सिटी ऑफ विक्टोरिया, कनाडा के प्रो. ए. भट्ट होंगे। कॉन्फ्रेंस सांवेर रोड स्थित वैष्णव कॉलेज कैंपस में होगी।