पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गर्भवती ने गुस्से में खुद को जलाया, गंभीर

गर्भवती ने गुस्से में खुद को जलाया, गंभीर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर - खजराना क्षेत्र के धीरज नगर में बुधवार को गर्भवती महिला ने गुस्से में खुद को जला लिया। शत-प्रतिशत जली हालत में पति और अन्य परिजन उसे 108 एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस के अनुसार रुक्मिणी ((25)) पति हेमंत खंडेलवाल को आठ माह का गर्भ है। उसने बयान में बताया उसे खूब गुस्सा आता है। बुधवार को भी किसी बात गुस्सा हो गई थी। इसलिए खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। हेमंत संयोगितागंज में किसी की कार चलाता है। मार्च 2008 में उनकी शादी हुई थी।