- Hindi News
- राऊ क्षेत्र की 12 अवैध कॉलोनियों के मामले में आज सुनवाई
राऊ क्षेत्र की 12 अवैध कॉलोनियों के मामले में आज सुनवाई
इंदौर - अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन द्वारा चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत राऊ क्षेत्र की 12 कॉलोनियों को नोटिस जारी किया गया था। कॉलोनाइजरों से जवाब मांगा गया था कि बिना प्रशासन की अनुमति और डायवर्शन के कॉलोनी कैसे काटी गई। वहीं 7 अन्य जमीन मालिकों को कॉलोनी काटने के संदेह में नोटिस जारी किया गया था। गुरुवार को सुबह 11 बजे एसडीएम संदीप सोनी इसकी सुनवाई करेंगे।
इन्हें दिया था नोटिस- राऊ में धापूबाई रामलाल, सतीश पिता श्रीराम, अशोक पिता मांगीलाल, हरिराम पिता रामकिशन, माखन पिता भेरूलाल और मनीष गुप्ता। रंगवासा में भगवान व कैलाश चौधरी, बाबूलाल पिता देवजी, जगदीश पिता अंबाराम, रामभंवर पिता कैलाश और प्रेमलताबाई पति रामचंद्र। अहिरखेड़ी में किशन पिता लक्ष्मण।
इन्हें दिए थे आशंका में नोटिस- अहिरखेड़ी में लक्ष्मीबाई पति रमेश, श्रद्धानंद मिश्र, चंद्रपाल पिता दिलीप। बिसनावदा में कौसर पिता हुकुम, साधु पिता संतराम। हुकमाखेड़ी में बलराम पिता लक्ष्मीनारायण और रंगवासा में राजाबाबू पिता सुभाष।