- Hindi News
- इंडिया किड्स फैशन वीक में शहर केमानवीर की वॉक
इंडिया किड्स फैशन वीक में शहर केमानवीर की वॉक
सिटी रिपोर्टर इंदौर
फैशन और ग्लैम वल्र्ड में शहर के किड्स भी फ्रंटफुट पर हैं। १९ जनवरी को मुंबई में हुए इंडिया किड्स फैशन वीक में शहर के मानवीर मेहता ने रैम्प वॉक की। किड्स के साथ मॉडल व एक्ट्रेस अदिति गोवित्रीकर, नील नितिन मुकेश, नंदीश संधु, कुछ टीवी सेलिब्स और सेलिब्रिटीज़ रैम्प पर आए। साढ़ेचार साल के मानवीर की मां भारती मेहता का कहना है कि शो से पहले हमारे मन में बहुत से डाउट्स थे। हम यह सोच रहे थे कि मानवीर अभी बहुत छोटा है, कहीं घबरा न जाए। ठीक से वॉक करेगा या नहीं, लेकिन रैम्प पर सभी बच्चे बहुत कॉन्फिडेंट थे। रैम्प पर उन्हें उनके अलहदा अंदाज़ में वॉक करते देखना ऑडिएंस के लिए अलग ही अनुभव था। हाई हील्स में वॉक करती स्टाइलिश गल्र्स और कूल किड्स का कॉन्फिडेंस लेवल गज़ब का था।