पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाकूबाजी के बाद गुंडे के घर किया फायर

चाकूबाजी के बाद गुंडे के घर किया फायर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर - दो दिन पूर्व परदेशीपुरा में जिस बदमाश को चाकू मारे गए थे उसने बुधवार को थाने पहुंचकर कुछ बदमाशों द्वारा उस पर गोली चलाने की शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। परदेशीपुरा पुलिस के अनुसार लाल गली में रहने वाले मोहसिन पिता अब्दुल लतीफ ((23)) ने शिकायत की है कि मंगलवार रात दो बाइक पर चार बदमाश घर आए। आवाज लगाकर गाली गलौज की और घर के दरवाजे पर फायर कर भाग गए। जांच अधिकारी इदरीस खान ने बताया मोहसिन पर 20 जनवरी को इलाके के ही रहने वाले गोलू आदिवाल नामक युवक ने चाकू से हमला किया था। दोनों के आपराधिक रिकार्ड हैं।