पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर से हर एज ग्रुप ने दौड़ी मुंबई मैराथन

शहर से हर एज ग्रुप ने दौड़ी मुंबई मैराथन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रूरूक्च्रढ्ढ रू्रक्र्रञ्ज॥ह्रहृ
शहर के हर एज ग्रुप के लोगों ने मुंबई मैराथन में किया पार्टिसिपेट। इसमें 24 साल से लेकर 60 साल तक के लोग शामिल थे।
सिटी रिपोर्टर इंदौर
मेंटल और फिजिकल फिटनेस के साथ सोशल कॉज के लिए मुंबई मैराथन 19 जनवरी को मुंबई में हुई। इसमें शहर के ग्रुप्स ने पार्टिसिपेट किया। उन्होंने इसके लिए घंटों प्रेक्टिस की। इस मैराथन में कुछ लोगों ने 42.195 किलोमीटर और कुछ ने हाफ मैराथन 21.097 दौड़ी। इसके साथ इस इवेंट में ड्रीम रन 6 किलोमीटर की, सीनियर सिटीजंस रन 4.3 किलोमीटर, चैंपियंस विद् डिसएबिलिटी 2.4 किलोमीटर की मैराथन भी हुई। इसमें लगभग शहर का हर एज ग्रुप ने पार्टिसिपेट किया।
तीन साल से कर रहे पार्टिसिपेट
तीसरा बार मुंबई मैराथन में जाने वाले डॉ. संग्राम सिंह ने बताया कि मैराथन भी स्पोट्र्स का पार्ट है। उन्होंने बताया उन्होंने 42 किलोमीटर मैराथन दौड़ी। उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. रंजन प्रीत सिंह 21 किलोमीटर मैराथन में हिस्सा लिया। हर्षिता शर्मा बताती हैं कि वे पिछले तीन सालों से मुंबई मैराथन में पार्टिसिपेट कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वे हर साल 21 किलोमीटर मैराथन दौड़ती हैं। वे तीनों साल 21 किलोमीटर रन के लिए मेडल जीत चुकी हैं। हर्षिता ने बताया कि वे आईआईएम इंदौर की ओर से हर साल होने वाली मैराथन में पार्टिसिपेट करती हैं।
पहली बार मुंबई मैराथन में पार्टिसिपेट करने वाले सीए तरुण महाजन ने बताया कि उन्होंने 42 किलोमीटर मैराथन दौड़ी। इसके लिए बहुत दिन पहले से प्रेक्टिस करना शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि मैराथन सोशल कॉज के लिए तो होती है लेकिन इसके साथ बॉडी फिटनेस भी इम्प्रूव होती है।



इंदौर से 60 लोगों ने दौड़ी मैराथन

एसोसिएशन ऑफ मैराथॉनर्स के प्रेसिडेंट डॉ. अरुण अग्रवाल ने बताया कि इस बार शहर से लगभग 60 लोगों ने मैराथन दौड़ी। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने 21 किलोमीटर मैराथन रन की। मैराथन 70 फीसदी माइंड और 30 फीसदी बॉडी फिटनेस के लिए होती है। इससे विल पॉवर बढ़ता है। उनके साथ उनकी बेटी आकांक्षा अग्रवाल ने पहली बार मुंबई मैराथन में पार्टिसिपेट किया। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने कई महीने पहले से प्रेक्टिस करना शुरू कर दी थी।

दिसंबर में शहर में कराएंगे मैराथन

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि इस साल इंदौर में इंटरनेशनल लेवल पर मैराथन कराने की तैयारी कर रहे हैं। दिसंबर सेकेंड वीक में यह मैराथन कराई जाएगी। यह मैराथन 5, 10 और 21 किलोमीटर की रहेगी। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य यंगस्टर्स और हर एज ग्रुप को फिजिकल और मेंटल फिटनेस के लिए लोगों को मोटिवेट करना है। एसोसिएशन की ओर से रनिंग क्लीनिक भी ओपन किया जाएगा जिसमें रनर्स को फ्री फिटनेस गाइडेंस दिया जाएगा।

ग्रुप में हर साल हुआ इजाफा

एसोसिएशन के ट्रेजरार सीए अभिषेक परवाल ने बताया कि हर साल मुंबई मैराथन में उनका ग्रुप पार्टिसिपेट करता है। इस साल 60 मैंबर्स ने पार्टिसिपेट किया। उन्होंने बताया कि वे और उनकी पत्नी सीए ऋचा परवाल पिछले दो सालों से मुंबई मैराथन में पार्टिसिपेट कर रहे हैं।

जीते मेडल

विवेक सिंघल ने 42 किलोमीटर की मैराथन दौड़ी। वैसे इसे कम्प्लीट करने मे 4 घंटे 12 मिनट में ही इसे पूरा कर लिया। इसके साथ निखिल सिंघल ने 42 किलोमीटर 4 घंटे 20 मिनट में पूरी की। इसके लिए इन्हें मेडल और कम्प्लीशन सर्टिफिकेट दिए। शहर से 15 लोगों ने फुल मैराथन दौड़ी जिसमें से पांच लोगों ने मेडल जीता। इसके साथ 31 लोगों ने हाफ मैराथन में हिस्सा लिया जिसमें से 24 लोगों ने टारगेट अचीव किया।