शाह गिरफ्तारी के बाद रिहा
इंदौर - यौन उत्पीडऩ मामले में आरोपी मप्र क्रिकेट एसोसिएशन ((एमपीसीए)) के सह सचिव अल्पेश शाह बुधवार रात थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर पचास हजार रुपए के मुचलके पर छोड़ दिया। टीआई तुकोगंज ने बताया अल्पेश शाह रात नौ बजे थाने आए थे। हाईकोर्ट ने पिछले माह पचास हजार रुपए के मुचलके पर उनकी अग्रिम जमानत मंजूर कर दी थी।