पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • २० घंटों में बाइक से तय किए १६१० किलोमीटर

२० घंटों में बाइक से तय किए १६१० किलोमीटर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर इंदौर
यूएस बेस्ड एसोसिएशन आयरन बट। चुनौती थी २४ घंटे में १६०० किलोमीटर बाइक से तय करने की। शहर के राइडर निशांत पाठक ने यह फासला २० घंटों में ही तय कर डाला। वह भी किसी सुपरबाइक से नहीं, होंडा सीबीआर २५० सीसी बाइक से। इससे भी खास बात यह है कि शहर का यह राइडर महज़ २० साल का है और बाइक चलाना भी उसने दो साल पहले ही सीखी है। दो दिन पहले गोवा में हुए इंडिया बाइक वीक के लॉन्ग होल्ड कॉन्टेस्ट में भी निशांत ने सेकंड प्राइज़ जीता।
इंजीनियरिंग फाइनल ईयर स्टूडेंट निशांत ने दो इंटरनेशनल इवेंट्स में शहर को जीत दिलाई है। आयरन बट एसोसिएशन के सैडल सोर १६०० राइड चैलेंज के बारे में निशांत ने बताया कि इस बार इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने वाला मैं यंगेस्ट राइडर हूं। अब तक यह मुकाबला सेंट्रल इंडिया से किसी ने नहीं जीता है। सर्टिफिकेट्स के लिए मैंने एप्लाय कर दिया है। प्रोसीजर्स दो महीने में पूरे होंगे। इसके लिए कार्ड स्वैप करके पेट्रोल फिल कराना होता है और पेट्रोल पम्प की स्लिप्स से क्लेम होता है। इनमें जगह और समय लिखा होता है। एसोसिएशन इसी से पता लगाती है कि आप किस रूट से आए हैं और आपने कितना फासला तय किया है।




तीन दिन में तय किए ३५७९ किलोमीटर

निशांत ने बताया कि मैं १५ जनवरी रात १२ बजे इंदौर से निकला। यहां से मुंबई, पुणे और बंगलुरू हाईवे फोर पर गया। सफर को २० घंटे हुए थे और स्पीडोमीटर में १६१० किलोमीटर का फासला तय हो चुका था। यहां से मैं इंडिया बाइक वीक ((आईबीडब्ल्यू)) में शामिल होने गोआ गया। आईबीडब्ल्यू में हर साल लॉन्ग होल्ड कॉन्टेस्ट हो रहा है। इस बार यहां ४५०० बाइकर्स आए थे जिनमें कई सुपरबाइकर्स भी शामिल थीं। इवेंट वेन्यू तक आने के लिए जिस राइडर ने सबसे ज्यादा फासला तय किया हो उसे यह खिताब मिलता है। इस कॉन्टेस्ट में मैंने सेकंड प्राइज़ हासिल किया। इंदौर आने तक मैंने तीन दिन में कुल ३५७९ किलोमीटर का फासला तय किया।

जॉय ऑफ एचीवमेंट है सबसे बड़ा अवॉर्ड

बाइक से कनेक्शन के बारे में निशांत ने बताया कि दो साल पहले तक मैं स्कूटी चला रहा था। इसकी स्पीड तो ६० से ऊपर जाती ही नहीं। फ्रेंड्स बाइक से आते थे। थोड़ा खलता भी था क्योंकि मुझे बाइक चलाना भी नहीं आता था। यह बात मैं कह भी नहीं पाता था। रफ्तार का रोमांच हमेशा मुझे आकर्षित करता था। गोआ तक के टूर में मैंने मैक्जि़मम स्पीड १४५ टच की। अवॉड्र्स तो अपनी जगह हैं ही, लेकिन इस फासले को तय समय से कम वक्त में पूरा करने से जो जॉय ऑफ एचीवमेंट मैं महसूस कर रहा हूं, वह अनमोल है।

आयरन बट एसोसिएशन के बारे में

आयरन बट एसोसिएशन यूएस बेस्ड एसोसिएशन है। यह हर साल तकरीबन २८ राइड्स कंडक्ट कर रहा है। नॉर्थ अमेरिका की ग्रेट लेक्स के अराउंड भी राइड्स हो रही हैं। इसमें एक राइड है बॉर्डर टू बॉर्डर इनसेनिटी। इसमें मैक्सिको से यूएसए और फिर कनाडा तक का फासला तय करना होता है और वह भी महज २४ घंटों में। नॉर्थ अमेरिका की सभी ग्रेट लेक्स के गिर्द ५० घंटों में राइड का चैलेंज भी शामिल है।

 शहर के राइडर निशांत पाठक ने आयरन बट एसोसिएशन की १६०० किलोमीटर राइड 20 घंटों में पुरी की। आईबीडब्यू में भी उन्होंने लॉन्ग होल्ड राइडर अवॉर्ड जीता।

ष्टढ्ढञ्जङ्घ ्रष्ट॥ढ्ढश्वङ्कश्वक्र