- Hindi News
- इंटरडिपार्टमेंट ग्रुप डांस कॉम्पीटिशन 26 को
इंटरडिपार्टमेंट ग्रुप डांस कॉम्पीटिशन 26 को
सिटी रिपोर्टर इंदौर
गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की ओर से इंटरडिपार्टमेंट पैट्रियाटिक ग्रुप डांस कॉम्पीटिशन होगी। इस दिन झंडा वंदन के बाद कॉम्पीटिशन का आयोजन खंडवा रोड स्थित यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में किया जाएगा। पार्टिसिपेंट्स को 23 जनवरी तक कॉम्पीटिशन कन्वीनर कम्यूटर डिपार्टमेंट की डॉ. प्रीति सक्सेना या आईएमएस की डॉ. शिल्पा वाघधरे को एंट्रीज भेजना होंगी। एक डिपार्टमेंट से केवल एक ग्रुप ही पार्टिसिपेट कर सकता है। एक ग्रुप में आठ से 12 स्टूडेंट्स हो सकते हैं। ग्रुप डांस कॉम्पीटिशन फिल्मी नॉन या फिल्मी सॉन्ग्स पर आधारित होगी।