डीपीएस- एनडीपीएस फाइनल में
इंदौर - डीपीएस में आयोजित गुरुदेव गुप्त स्मृति इंटर स्कूल क्रिकेट स्पर्धा में डीपीएस इंदौर ने लॉरेल्स स्कूल को 40 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। एक अन्य मुकाबले में एनडीपीएस ने कर्नल्स एकेडमी को 7 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
संक्षिप्त स्कोर : पहला मैच- डीपीएस 20 ओवर में 9/129 रन ((हर्षित सलूजा 31, कृष्णा 21 रन, अब्दुल 3 विकेट)), लॉरेल्स स्कूल - 19.5 ओवर में 89 रन ((आशुतोष गुप्ता 27 रन, कृष्णा 3, वैभव वर्मा 2 विकेट))। दूसरा मैच- कर्नल्स एकेडमी 20 ओवर में 6/76 रन ((मनस्वी महर्षि 49* रन, पीयूष गेही 3, भूमेश मुजाल्दा 2 विकेट))। एनडीपीएस 14.5 ओवर में 3/77 रन ((मनन मेहता 29, नकुल मेहता 17 रन, संगम थापा 3 विकेट))।