- Hindi News
- पीसी सेठी अस्पताल में होम्योपैथी डॉक्टर की ड्यूटी, प्रसूता को करना पड़ा रैफर
पीसी सेठी अस्पताल में होम्योपैथी डॉक्टर की ड्यूटी, प्रसूता को करना पड़ा रैफर
इंदौर - गुरुवार को पीसी सेठी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ी और उसे एमवायएच रैफर किया गया। बताया जा रहा है कि सुबह ऑपरेशन हुआ, शाम 5 बजे बाद अचानक महिला का बीपी बढ़ गया। उस समय अस्पताल में केवल एक होम्योपैथी डॉक्टर ही मौजूद थीं। इसलिए प्रसूता को ताबड़तोड़ रैफर किया गया। इस मामले में जोनल अधिकारी डॉ. एमपी शर्मा का कहना है अस्पताल में आईसीयू नहीं है, महिला की स्थिति ज्यादा खराब थी। इसलिए उसे एमवाय रैफर किया। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है लेकिन वे ऑनकॉल रहते हैं।