- Hindi News
- एयरपोर्ट के सामने का एंट्री एरिया सुधारेगा निगम
एयरपोर्ट के सामने का एंट्री एरिया सुधारेगा निगम
भास्कर संवाददाता - इंदौर
नगर निगम एयरपोर्ट के सामने से शहर में होने वाली एंट्री का एरिया सुधारेगा। पहले चरण में दोनों ओर हरियाली विकसित की जाएगी।
गुरुवार को महापौर कृष्णमुरारी मोघे, निगमायुक्त राकेशसिंह और उपायुक्त अभय राजनगांवकर यहां पहुंचे। मेयर ने दिए कि पंचशील नगर के सामने खाली जमीन पर मिट्टी का भराव व फेंसिंग कर हरियाली विकसित की जाए। एरोड्रम थाने के सामने बीएसएफ परिसर की बाउंड्रीवाल से लगी खाली जमीन को समतल कर सुंदरता की दृष्टि से अ\\\'छे पेड़-पौधे लगाएं। रोड के मोड़ पर दोनों ओर पानी निकासी के लिए पाइप डालें व फूलों वाले पौधे लगाए जाएं। यहां बोरिंग करवाने के निर्देश भी दिए। यह काम शुक्रवार से ही शुरू करने के लिए कहा गया।