रघु आज शहर में
सिटी रिपोर्टर इंदौर
पॉपुलर टीवी शो रोडीज़ के प्रोड्यूसर और होस्ट रघु राम आज शहर में रहेंगे। रोडीज़ सीज़न ११ जल्द ही टीवी पर प्रसारित होगा। रघु इसी शो के प्रमोशनल टूर पर इंदौर आ रहे हैं। वे शहर का एक कॉलेज और एक मॉल विजि़ट करेंगे। दोपहर में वे आईआईटी इंदौर के स्टूडेंट्स से इंटरेक्ट करेंगे। शाम ५ बजे मॉल में आईआईटी स्टूडेंट्स फ्लैश मॉब करेंगे। यहां रघु ऑडिएंस से बातचीत करेंगे और ऑडिएंस के सवालों के जवाब भी देंगे। ज्ञात हो कि रोडीज़ ११ में एलिमिनेशंस नहीं होंगे। परफॉर्मेंस के बेसिस पर ही फैसला होगा। अब तक के सभी सीज़न्स में एलिमिनेशंस गेम चेंजर रहे।
ष्टश्वरुश्व - ढ्ढहृ ष्टढ्ढञ्जङ्घ