एनुअल फंक्शन में दिखाएंगे टैलेंट
इंदौर स्टूडेंट्स की प्रतिभा को निखारने के लिए 24 जनवरी से एसजेएचएस गुजराती इनोवेटिव कॉलेज में एनुअल इवेंट शुरू होगा। पहले दिन शुक्रवार को कॉलेज में रंगोली मेकिंग, फेस पेंटिंग और मेहंदी कॉम्पीटिशन होंगी। दूसरे दिन 25 जनवरी को ट्रेजर हंट रहेगा। पीआरओ प्रभात चोपड़ा ने बताया कि इस दौरान कल्चरल प्रोग्राम भी होगा। इसके साथ 28 और 30 जनवरी को स्पोट्र्स एक्टिविटीज होंगी। 3 और 4 फरवरी को इंटरकॉलेज डांस और सिंगिंग कॉम्पीटिशन होंगी।