पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नैनो टेक्नोलॉजी से बनाए जा रहे इंटीग्रेटेड सर्किट

नैनो टेक्नोलॉजी से बनाए जा रहे इंटीग्रेटेड सर्किट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर इंदौर
नैनो टेक्नोलॉजी के माध्यम से बहुत छोटी साइज की आईसी डिजाइन की जा रही है। इसके लिए इंटीग्रेटेड सर्किट का ले आउट तैयार किया जाता है। नैनो टेक्नोलॉजी की मदद से नैनो लेवल पर आईसी बन रही हैं।
यह बताया बिट्स पिलानी दुबई कैंपस के प्रो. स्वामीनाथन ने। वे गुरुवार को सेमिकंडक्टर डिवाइस के बारे में जानकारी दे रहे थे। ऑल इंडिया टेक्नोलॉजी एजुकेशन काउंसिल की ओर से वैष्णव टेक्नोलॉजी एंड साइंस इंस्टिट्यूट में तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस शुरू हुई।
प्रो. स्वामीनाथन ने सर्किट के फैब्रिकेशन और लेआउट के बारे में बताया। यूनिवर्सिटी ऑफ विक्टोरिया, कनाडा के प्रो. ए. भट्ट ने पॉवर इलेक्ट्रॉनिक्स और पॉवर सिस्टम्स के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिकल सिस्टम को कंट्रोल करने के लिए पॉवर इलेक्ट्रॉनिक्स बनाए जाते हैं।