गेमिंग वल्र्ड में भी जय हो का दबदबा
सिटी रिपोर्टर इंदौर
सलमान खान स्टारर फिल्म ‘जय हो’ आज रिलीज़ हो रही है। फिल्म को लेकर तो दर्शकों में उत्साह है ही, लेकिन वेब वल्र्ड में जय हो का गेम और स्मार्टफोन एप्लिकेशंस पहले ही हिट हो चुकी हैं। जय हो का गेम और रनिंग एप्प ‘जय हो निन्जा जेटपैक रनर’ सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। इन एप्लिकेशंस में सलमान और डेज़ी का रोमांस है। सलमान से धांसू स्टंट्स हैं। कठिन चुनौतियों को पार करते हुए सलमान का कैरेक्टर यानी प्लेयर इसमें टारगेट पूरे करेगा। गूगल प्ले और आईओएस के एप्प स्टोर से इन्हें फ्री डाउनलोड किया जा सकता है।
हाल ही में म्यूजि़क लवर्स को यूनाइट करने के लिए सलमान ने ‘जय हो- फ्रेंड्स ऑफ फ्रेंड्स’ एप्प लॉन्च की। जिस तरह फिल्म सोशल और पॉलिटिकल इनजस्टिस के खिलाफ एक होने पर बनी है, वैसे ही यह एप्प सभी म्यूजि़क लवर्स को युनाइट करने के लिए बनी है। इसी के साथ जय हो रिंगटोन्स, वॉलपेपर्स, लीक्ड वीडियोज़ और ट्रेलर्स के लिए अलग-अलग एप्स डाउनलोड कर ली गई हैं और सुपरहिट हैं। एंड्रॉइड, आईओएस और सभी स्मार्टफोन यूज़र्स इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे।
सलमान खान की फिल्म जय हो रिलीज होने के पहले ही काफी चर्चित हो चुकी है लेकिन इस फिल्म पर आधारित गेम और एप्प भी बहुत लोकप्रिय हो गए हैं और मार्केट में इनका दबदबा है।
फिल्म की तरह एप्प भी कर रही यूनिटी की बात
१६ जनवरी को सलमान ने जय हो फ्रेंड्स ऑफ फ्रेंडस म्यूजि़क एप्प लॉन्च की। यह म्यूजि़क लवर्स को यूनाइट कर रही है। एप्प यूज़ कर रहे गिटारिस्ट अमित रवानी ने बताया कि इसमें तीन और लोगों को कनेक्ट करना है। फ्रेंड्स ऑफ फ्रेंड्स चेन बनाना है। इससे कई म्यूजि़क लवर्स युनाइट हो रहे हैं और उन्हें इंटरेक्ट करने के लिए एक प्लेटफॉर्म मिल रहा है। दरअसल सलमान की फिल्म में भी लोगों के एकजुट होने पर जोर दिया गया है।
द्धद्बह्ल द्दड्डद्वद्ग
जय हो एप्स
१. जय हो एंड्रॉइड गेम
२. जय हो निन्जा जेटपैक रनिंग गेम
३. फ्रेंड्स ऑफ फ्रेंड्स एप्प
४. जय हो पीपल मैन ((ट्रेलर्स))
५. जय हो वॉलपेपर्स एंड रिंगटोन्स
इंदौर में १६६ शो के साथ रिलीज़ होगी जय हो
इंडस्ट्री में खान ब्रिगेड के बीच कांटे टक्कर रहती है। हालांकि दबंग खान अपनी हर फिल्म के साथ नए कीर्तिमान रचते रहे हैं। इस बार तो रिलीज़ से पहले ही उनकी फिल्म ‘जय हो’ ने एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म शहर में १६६ शो के साथ रिलीज़ हो रही है। फिल्म वितरकों और मल्टीप्लेक्स ओनर्स का कहना है कि शहर में रिलीज़ हुई अब तक की किसी भी फिल्म को इतने शो नहीं मिले। कलेक्शन के मामले में ५०० करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी आमिर खान स्टारर ‘धूम-३’, शाहरुख की ३५० करोड़ कमा चुकी चेन्नई एक्सप्रेस और महज़ तीन दिन में १०० करोड़ का आंकड़ा पार करनेवाली फिल्म ‘कृष-३’ को भी इतने शो नहीं मिले थे।
ऐसे हैं आंकड़ेे
फिल्म शो
चेन्नई एक्सप्रेस १५२
दबंग-२ १५५
एक था टाइगर १५८
कृष-३ १६२
धूम-३ १६३
जय हो १६६