- Hindi News
- ट्रांसफॉर्मेशन से सिग्नल का साइज होता है कम
ट्रांसफॉर्मेशन से सिग्नल का साइज होता है कम
सिटी रिपोर्टर इंदौर
सिग्नल्स की स्पेस को कम करने के लिए वेवलेट्स में ट्रांसफोर्म किया जाता है। इसमें सिग्नल रिप्रेजेंटेशन को ट्रांसफॉर्म करके साइज कम किया जाता है। यह बताया यूनिवर्सिटी ऑफ पुणे के प्रो. आदित्य अभ्यंकर ने। वे बतौर की नोट स्पीकर गुरुवार को ‘वेवलेट्स ट्रेंड्स एंड टाइट्स’ सब्जेक्ट पर बोल रहे थे। एक्रोपोलिस इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च में दो दिवसीय नेशनल सेमिनार शुरू हुआ। सब्जेक्ट ‘डिजाइन ऑफ वेवलेट्स एंड इट्स एप्लीकेशंस’ था। आईआईटी मुंबई के प्रो. विक्रम गद्रे ने ऑनलाइन लेक्चर लिया। उन्होंने बताया कि हाई रिजोल्यूशन से हाई क्वालिटी मिलती है। एसोसिएट प्रोफेसर दिनेश भाटी ने टाइम फ्रिक्वेंसी ऑप्टीमाइज्ड वेवलेट्स पर लैक्चर दिया।