पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारी को ठगने वाले विदेशियों को रेड कॉर्नर नोटिस

व्यापारी को ठगने वाले विदेशियों को रेड कॉर्नर नोटिस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर - अनूपनगर के एक व्यापारी के साथ 81 लाख की ठगी करने वाले यूक्रेन के पांच विदेशी व्यापारियों को इंटरपोल दिल्ली ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।
रामचंद्र सरानू पिता सुभाषचंद्र निवासी सनशाइन अपार्टमेंट अनूपनगर ने धोखाधड़ी की शिकायत एमआईजी पुलिस को की थी। इस पर 19 दिसंबर 2012 को यूक्रेन के ओलेनिख ग्रुप की शिपिंग एजेंट नताली सोराकिना, लाइबिलिटी कंपनी म्रिया-के के मालिक आंद्रेई ग्लूखोव व प्रतिनिधि कैली हुडकोफ, कॉस्मोलेडो कंपनी के मालिक स्लेविक मेलनुहा और ब्रोकर नताली कॉस्मोलेडो कंपनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। व्यापारी ने कराची से 81 लाख का माल इम्पोर्ट कर आरोपियों को एक्सपोर्ट किया था। आरोपी माल लेकर गायब हो गए। मामले की शिकायत केंद्रीय गृहमंत्री को भी की गई थी। इसके आधार पर कार्रवाई की गई है। आरोपी युक्रेन के होने तथा उनके उपलब्ध नहीं होने के कारण सीआईडी ने सभी के रेड नोटिस जारी करने के लिए लिखा था। इस पर इंटरपोल ने नोटिस जारी किए।