पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रवीण रावत के ‘वुमन इन कलर हारमनी’ को अवॉर्ड

प्रवीण रावत के ‘वुमन इन कलर हारमनी’ को अवॉर्ड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर इंदौर
शहर के ख्यात फोटोग्राफर प्रवीण रावत को ललित कला अकादमी लखनऊ की ऑल इंडिया फोटो कॉन्टेस्ट में अवॉर्ड मिला है। फोटोग्राफी वर्क एज अ आर्ट कैटेगरी में उन्हें यह अवॉर्ड उनके फोटोज वुमन इन कलर हारमनी पर दिया गया है। इसमें उनके छह फोटोग्राफ्स हैं जिसमें झाबुआ की आदिवासी महिलाएं अपनी नीली-पीली-हरी-लाल-जामुनी रंगबिरंगी साडिय़ां और पारंपरिक गहने पहने हंसी-ठिठौली और मेले घूमने जा रही हैं। इसमें उनके उत्सव मनाते फोटो भी हैं। उन्हें यह अवॉर्ड फरवरी में एक फंक्शन में दिया जाएगा। यह अवॉर्ड उन्हें दूसरी बार दिया जा रहा है। इसके पहले 2006 में भी उन्हें यह अवॉर्ड हासिल हो चुका है। गुजरात ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित फोटो कॉन्टेस्ट की ब्लैक एंड व्हाइट कैटेगरी में तो उन्हें लगातार 1999 से लेकर 2005 तक अवॉड हासिल हो चुका है।
प्रवीण रावत ने सिटी भास्कर से बातचीत करते हुए बताया कि लखनऊ अकादमी हर साल यह ऑल इंडिया कॉन्टेंस्ट आयोजित करती है और देशभर के फोटोग्राफर्स से एंट्रीज मंगाती हैं। उन्होंने इसके लिए अपने छह फोटोज का पोर्टफोलियो भेजा था। इसमें मैंने सब्जेक्ट को उभारने के लिए आदिवासी महिलाओं के आसपास के माहौल को डिफ्यूज कर दिया था। वे कहते हैं कि मैं मालवा के गांवों और खासतौर पर घरों की बनावट, ओटलों, आलियों और मांडणों को लेकर कई फोटोग्राफ्स कर चुका हैं। अब घरों की वह ठेठ खूबसूरती खत्म हो रही है।