- Hindi News
- गुरुद्वारा इमली साहिब से प्रभातफेरी निकली, कीर्तन रैणसबाई आज से
गुरुद्वारा इमली साहिब से प्रभातफेरी निकली, कीर्तन रैणसबाई आज से
इंदौर - अखंड कीर्तन महोत्सव के तहत शुक्रवार को गुरुद्वारा इमली साहिब से प्रभातफेरी निकली। प्रभातफेरी में नांदेड़ से आई सोने की पालक भी शामिल हुई। आड़ा बाजार, पंढरीनाथ, हरसिद्धि, पागनीसपागा, पलसीकर होते हुए प्रभातफेरी प्रताप नगर
गुरुद्वारा पहुंची। इसके बाद गुरुद्वारे में दीवान सजा। इसमें बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई। कीर्तन के मुख्य संयोजक रतिंदर सिंह ने बताया शनिवार सुबह गुरुद्वारा इमली साहिब में कीर्तन होंगे। शाम साढ़े छह बजे से गुरुद्वारा इमली साहिब में कीर्तन रैणसबाई शुरू होगा जो 26 जनवरी को सुबह छह बजे तक चलेगा। कीर्तन के लिए भाई हरकिशन सिंह ((अमृतसर)), भाई मंजीतसिंह ((यूके)), भाई बलदेवसिंह, रमनदीप कौर, मंजीतसिंह ((दिल्ली)) सहित 18 प्रमुख कीर्तनकार आए है।