पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुष्कर्म के वक्त पिंकी आंटी पास रहती और धमकाती थी

दुष्कर्म के वक्त पिंकी आंटी पास रहती और धमकाती थी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर - एरोड्रम क्षेत्र में 10 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म मामले में शुक्रवार को प्रति-परीक्षण हुए। आरोपी गुंडे सुनील करोसिया और उसकी प्रेमिका पिंकी को जिला कोर्ट में देख बालिका ने कहा- ये अंकल ((करोसिया)) जब भी मेरे साथ दुष्कर्म करते थे तब आंटी वहीं रहती और धमकाती थी।
फास्ट ट्रैक कोर्ट में एडीजे सविता दुबे के समक्ष सुनवाई हुई। करोसिया के वकील ने प्रति परीक्षण किया। शासकीय अधिवक्ता रवींद्र देसाई के मुताबिक शेष गवाहों के प्रति परीक्षण के लिए अदालत ने 29 जनवरी तय की। पीडि़ता की मां की ओर से अधिवक्ता महेंद्र मौर्य ने आवेदन देकर मांग की कि पीडि़ता घटना के बाद से संप्रेषणगृह में है। उसकी मां ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर पीडि़ता को सौंपने की मांग की है। हाई कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर संबंधित पक्षकारों को नोटिस दिए हैं। निराकरण होने तक प्रति-परीक्षण रोका जाए। अदालत ने यह कहते हुए आवेदन खारिज कर दिया कि हाई कोर्ट ने याचिका स्वीकार की है, स्टे या ऑर्डर नहीं दिया है।