पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चित्र चौमासा में मूर्त अमूर्त के सुंदर रूपांकन

चित्र चौमासा में मूर्त-अमूर्त के सुंदर रूपांकन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर इंदौर
रंग और रेखाओं के साथ यहां अपनी चित्रभाषा को खोजने और रचने की बेचैनी भी दिखाई दे रही है तो रूपांकन करने में रंगों को बरतने की तकनीक भी। यहां अपने आसपास की दुनिया को नाजुक कल्पनाशीलता से अभिव्यक्त करने की रचनात्मक कोशिशें भी हैं तो जीवन के विविध रूपों को सुंदर बिम्बों और प्रतीकों में रूपायित करने की चेष्टा भी। इसी का परिणाम हैं विस्तार संस्था की चित्र चौमासा के अलग-अलग शैलियों में रचे गए चित्र।
इन्हीं चित्रों की तीन दिनी एक्जीबिशन शुक्रवार से देवलालीकर कला वीथिका में शुरू हुई। इनमें तीस से ज्यादा चित्रकारों की पेंटिंग्स और एक कलाकार ने इन्स्टॉलेशन प्रदर्शित किया है। इनमें से कुछ चित्रकार फाइन आर्ट स्कूल के एमएफए के स्टूडेंट्स हैं, कुछ पासआउट हैं और कुछ सीनियर कलाकार शामिल हैं। अनूप श्रीवास्तव के चित्र में फोक कलर्स हैं। वे आदिवासी महिला के चित्र उसके पर्यावरण के साथ इस तरह से रूपायित करते हैं कि हरे-पीले रंगों में दोनों का गहरा और आत्मीय संबंध अभिव्यक्त होता है। हिमांशु लोदवाल ने अपने कैनवास पर लाल को काले के साथ और लाल को नीले के साथ इस तरह से बरता है कि लाल नीले की संगत में काल लाल की संगत में ज्यादा निखर कर प्रभाव पैदा करता है। वे बचपन की तीन पहिया साइकिल के छोटे से बिम्ब से बचपन की स्मृतियों को रेखांकित करते हैं।




अमूर्तन के प्रति रुझान- प्रदर्शनी में आर्टिस्ट्स का अमूर्तन के प्रति रुझान साफ झलकता है। कपिल अग्रवाल ने अपने अमूर्तन में ज्योमेट्री फॉम्र्स के साथ इमोशंस को एक्सप्रेस किया है तो धीरेंद्र मांडगे ने ब्लू और रेड के साथ अपने अमूर्तन की चित्रभाषा को परिष्कृत किया है। अवधेश अपने पुराने काम की चमक के साथ मौजूद हैं।

गूगल मैप से इंस्पीरेशन और फूलों की सुंदरता

अदिति त्रिवेदी के चित्र गूगल मैप की तरह अपने चित्र निरूपण में और सब्जेक्ट से आकर्षित करते हैं। उनके चित्र मे एक पक्षी शहर के बहुत ऊपर तारों पर बैठा है और उसके नीचे गूगल मैप की तरह शहर बिम्ब हैं और कहीं दूर एक जगह पर एक अंडाकार आकृति बनी है जो चित्र को नए अर्थ देती है। अर्चना झा ने शिव के नंदी और त्रिशूल को रचा है तो फन उठाए नाग को भी। लेकिन इनके रचने में उन्होंने बैकग्राउंड टोनल और आकृतियों को टेक्स्चर के साथ रचा है जिससे एक चित्र विजुअली प्रभावी बन जाता है। आईपीएस के स्टूडेंट चंदन गुप्ता ने देवियों को अपने रचनात्मक धैर्य और ध्यानाकर्षी आकारों के साथ रचा है। राशि अग्रवान ने रेड और गीन कलर में फूलों को संवेदनशीलता से रूपायित किया और उनकी पंखुरियों की कोमलता मनस्पर्शी हैं। इसी तरह से निधि सावंलियां ने लगभग एकरंगीय फ्लावर पॉट रचा है। पिंकी कुशवाह वे तितली और स्त्री को सुंदर ढंग से रचा है। मोनिका शेठ का मोतियों को लेकर किया गया ध्यानाकर्षी है।

श्चड्डद्बठ्ठह्लद्बठ्ठद्द द्ग3द्धद्बड्ढद्बह्लद्बशठ्ठ