पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वीट डिश में लिकर, डोसे में मैक्सिकन फिलिंग

स्वीट डिश में लिकर, डोसे में मैक्सिकन फिलिंग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर इंदौर
‘क्रेपस। एक ऐसी डिश जिसमें काफी गर्म तवे में सबसे पहले टकीला डालेंगे। टेम्प्रेचर इतना रहेगा कि यह आग भी पकड़ लेगी। इससे अल्कोहोल वेपराइज़ हो जाएगी, लेकिन लिकर का पंजेंट फ्लेवर डिश में फील होगा। यह स्वीट डिश वर्ष १८९५ में हेनरी कारपेंटियर नाम के १४ साल के वेटर से बाय एक्सिडेंट बनी थी। हालांकि तब से यह डिश पॉपुलर और एक्ज़ॉटिक डिशेस में शामिल है। इंदौर के फूडीज़ को भी मैं यह डिश सर्व करूंगा।’ यह कहा मैक्सिको से आए शेफ इडुआर्डो पेरेज़ रोमेरो ब्राज़ोज़ ने कहा। वे होटल रेडीसन ब्लू में शुक्रवार से शुरू हुए मैक्सिकन फूड फेस्टिवल के लिए आए हैं। २ फरवरी तक चलने वाले इस फूड फेस्टिवल में अलग-अलग मैक्सिकन डिशेस सर्व करेंगे। सिटी भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि इंडियन और मैक्सिकन फूड में कुछ समानताएं हैं। जैसे इंडियन खाने में भी प्याज, लहसुन, मिर्च और टमाटर काफी अहमियत रखते हैं, वैसे ही मैक्सिकन क्वीज़ीन में भी ये काफी इम्पॉर्टेंट हैं। बस इनका क्वांटिटी और वे ऑफ कुकिंग दोनों जगह अलग है।




ञ्च मोलेट्स- मैक्सिकन ओपन सैंडविच बीन्स

ञ्च पेस्केडो एन सालसा वर्डे- ग्रीन टोमेटो सॉस के साथ ग्रीन चिली में मेरिनेटे

ञ्च मैक्सिकन रेड व्हाइट ग्रीन राइस ञ्च चिल्स पैसेडोज़- डीप फ्रायड पेपर्स

ये स्टार्टर्स हैं खास

द्घशशस्र

द्घद्गह्यह्लद्ब1ड्डद्य

प्रॉपर ईटिंग भी उतनी ही जरूरी

शेफ ने बताया कि स्पाइसी खाना भूख बढ़ाता है। इसलिए हम कुछ स्पाइसी स्टार्टर्स सर्व करते हैं। डिश सही तरीके से बनना तो जरूरी है ही, लेकिन मैं हमेशा इस बात पर ज़ोर देता हूं कि गेस्ट्स हर डिश को सही तरह से खाएं भी। जैसे कोई डिश डिप से लगाकर खाने की है या फिर किसी ड्रिंक को लेने से पहले सॉल्ट टेस्ट करना जरूरी है तो यह होना ही चाहिए। वरना डिश का कॉन्सेप्ट गेस्ट तक नहीं

पहुंचेगा कि शेफ ने क्या सोच कर यह डिश बनाई है।

इंडियन डिशेस में मैक्सिकन कॉन्सेप्ट

शेफ ब्राज़ोज़ ने बताया कि उन्हें डोसा बहुत पसंद आया। वे कहते हैं। डोसा मैंने पहली बार खाया और सीखा। इंदौर में इसके साथ एक्सपेरिमेंट करूंगा। इसमें पामेज़ान और मोज़रेला चीज़ के साथ मैक्सिकन फिलिंग करूंगा। हालांकि एशियन और मैक्सिकन खाने के काफी इनग्रेडिएंट्स एक ही हैं। मैक्सिको में मिर्च सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। कई डिशेस में लिकर यूज़ होता है। फूड के साथ ड्रिंक्स की भी खास अहमियत है। इसी तरह इंडिया में गार्लिक और स्पाइसेस अहम हैं। मैं दोनों कॉन्टिनेंट्स के फ्लेवर्स को मिक्स एंड मैच करके कुछ इनोवेटिव डिशेस सर्व करने वाला हूं।