पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ जय हो

अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ जय हो

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर डॉट कॉम मुंबई / इंदौर
कहानी- जय एक आम आदमी है जो आर्मी से निकाल दिया गया है क्योंकि वह एक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बड़े अधिकारियों की बात नहीं मानता। जय को समाज में व्याप्त हर बुराई से नफरत है। लोग उसके पास अपनी समस्याएं लेकर आते हैं और वह सबकी समस्याएं हल कर देता है। वह लोगों से कहता है कि थैंक यू न बोलें, बल्कि उसकी जगह तीन जरूरतमंद लोगों की मदद करें। इस तरह से हर कोई एक-दूसरे की मदद करेगा और देश प्रगति करेगा। वह हर चैलेंज का सामना करने को तैयार रहता है। इस तरह जय अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लडऩे वालों की पूरी फौज खड़ी कर देता है। जनता में उसकी लोकप्रियता देखकर एक राजनीतिक पार्टी के दबंग नेता उसके दुश्मन बन जाते हैं। लंबी लड़ाई के बाद अंतत: विजय होती है जय की।
निर्देशन- ‘जय हो’ से पहले सोहेल खान ‘हैलो ब्रदर’ और ‘मैंने दिल तुझको दिया’ जैसी फ्लॉप फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं। इस फिल्म में भी उन्होंने उसी फॉर्मूले को रिपीट किया है, जिन्हें अब तक आप सलमान की लगभग हर फिल्म में देखते आए हैं।
एक्टिंग- सलमान की फिल्म में एक्टिंग और कहानी की बात करना बेमानी है। एक्टिंग के नाम पर सलमान विलेन के गुंडों की ताबड़तोड़ पिटाई करते नजर आते हैं। उनके चाहने वाले उनकी एंट्री पर तालियां बजाते हैं। क्लाइमेक्स सीन में भी सल्लू अपने फैन्स को निराश नहीं करते और हर बार की तरह शर्ट फाड़कर विलेन के हट्टे-कट्टे बेटे को मौत के घाट उतारकर बुराई के खिलाफ जंग जीत जाते हैं। डेजी की डांसिंग स्किल्स का बखूबी इस्तेमाल किया गया है और जहां गुंजाइश नहीं, वहां भी गाने डालकर उनसे डांस करवा लिया गया है। सलमान की बहन के रूप में तब्बू ने बढिय़ा काम किया है। जेनेलिया डिसूजा दो से तीन मिनट के रोल में अच्छा काम किया है।
म्यूजिक- संगीत ऐसा नहीं जिसे लंबे समय तक याद रखा जा सके। ‘जय हो’ से बेहद निराशा ही हाथ लगेगी क्योंकि फिल्म का कोई भी गाना प्रभाव नहीं छोड़ पाता।
क्यों देखें- सलमान के फैन हैं तो निश्चित ही यह फिल्म आपको पसंद आएगी। आप इसे पूरी फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। यह फिल्म भी साफ-सुथरी है।
क्यों न देखें- आपने फिल्म में कहानी ढूंढनी भी शुरू कर दी तो आपको निराशा होगी। इसकी खासियत है सलमान, सलमान और सलमान। अगर आपको सलमान की फिल्में पसंद नहीं तो कृपया इस फिल्म को देखने का रिस्क न उठाएं।



नाम : जय हो

स्टार कास्ट : सलमान खान, डेजी शाह, सुनील शेट्टी

डायरेक्टर : सोहेल खान

रेटिंग : ***१/५

रूह्रङ्कढ्ढश्व क्रश्वङ्कढ्ढश्वङ्ख