पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाइडलाइन में बेवजह नहीं बढ़ाएं प्रॉपर्टी के दाम, फिर जांचें दस्तावेज : कलेक्टर

गाइडलाइन में बेवजह नहीं बढ़ाएं प्रॉपर्टी के दाम, फिर जांचें दस्तावेज : कलेक्टर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - इंदौर
गाइडलाइन के भाव प्रस्तावित करने वाली उप मूल्यांकन कमेटी और पंजीयन विभाग को कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए हैं कि वह एक बार फिर दस्तावेज जांचें। किसी भी क्षेत्र में बेवजह दाम बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं दें। दाम कम करने हों या ज्यादा, हर प्रस्ताव का दस्तावेज सहित कारण सामने होना चाहिए। कलेक्टर व जिला मूल्यांकन कमेटी के अध्यक्ष आकाश त्रिपाठी ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट में हुई बैठक में अधिकारियों से कहा कि किसी भी क्षेत्र के लिए प्रस्ताव बनाते समय नजरी नक्शा ((पटवारी द्वारा तैयार नक्शा)) जरूर साथ रखें और विकास के सभी तत्वों को देखें।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी एसडीओ 27 जनवरी तक अपने प्रस्ताव दस्तावेजों के साथ जिला कमेटी के पास भेज दें। एक सप्ताह में जिला कमेटी की बैठक होगी, जिसमें साल 2014-15 की गाइडलाइन के लिए नए दाम प्रस्तावित किए जाएंगे। यह भी कहा गया कि गाइडलाइन बनाने के लिए बाजार भाव व उस क्षेत्र में बन रही टाउनशिप व अन्य निर्माणों में हो रही खरीद-बिक्री के दस्तावेजों का अध्ययन किया जाए। बिल्डर ने ब्रोशर और विज्ञापन में क्या दाम दिए हैं इन पर विशेष ध्यान दिया जाए।
राजस्व कम हो रहा है- बैठक में पंजीयन विभाग ने बताया कि राजस्व प्राप्ति से पचास फीसदी लक्ष्य की पूर्ति भी नहीं हुई है। करीब 450 करोड़ रु.प्राप्त हुए हैं। इस पर कलेक्टर ने कहा बाजार में जिन भावों में खरीद-बिक्री हो रही है, वही भाव गाइडलाइन में प्रस्तावित किए जाएं और इसके दस्तावेज भी सबूत के तौर पर लगाएं।




दस दिन देंगे आपत्ति-सुझाव के लिए

॥कमेटी में प्रभारी मंत्री द्वारा एक जनप्रतिनिधि को नियुक्त करना है। इसका प्रस्ताव भेजा है। अगले सप्ताह बैठक कर नए साल की गाइडलाइन के लिए दाम प्रस्तावित करेंगे। आपत्ति-सुझाव के लिए आम व्यक्ति को दस दिन का समय देंगे।

- आकाश त्रिपाठी, कलेक्टर व अध्यक्ष जिला मूल्यांकन कमेटी

जमीन पर

ही रहें, प्रॉपर्टी

के दाम