पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी कमोडिटी एक्सचेंज चलाने वाले सोनी बंधुओं पर मनी लॉन्डरिंग का केस

फर्जी कमोडिटी एक्सचेंज चलाने वाले सोनी बंधुओं पर मनी लॉन्डरिंग का केस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर - फर्जी कमोडिटी एक्सचेंज चलाकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने के आरोप में जेल में बंद अमित सोनी उर्फ अमित सांवेर, उसके भाई अनुराग सोनी व अन्य आरोपियों पर ईडी ((प्रवर्तन निदेशालय)) ने पीएमएलए ((प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डरिंग एक्ट)) के तहत केस रजिस्टर्ड कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ कर ईडी आरोपियों की संपत्ति सीज करने की कार्रवाई करेगा। बताया जाता है कि सोनी का फर्जी कमोडिटी बाजार मप्र के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में फैला हुआ था। इसमें हजारों लोगों से 400 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की गई। राजस्थान और महाराष्ट्र में भी आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज हैं। 28 अक्टूबर को इंदौर के कुछ लोगों ने साइबर सेल में आरोपियों के खिलाफ ठगी की शिकायत की थी।