पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगमायुक्त पहुंचे तो खाली मिले विभाग

निगमायुक्त पहुंचे तो खाली मिले विभाग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। निगमायुक्त के बार-बार निर्देश के बाद भी अधिकारी-कर्मचारी समय पर निगम में नहीं आते। शुक्रवार सुबह 10.30 बजे निगमायुक्त राकेश सिंह ने निगम के सभी विभागों का निरीक्षण किया तो कई कक्ष सूने मिले। उन्होंने उपायुक्त स्थापना रवींद्र जैन को बुलाकर हाजिरी रजिस्टर मंगवाए। अनुपस्थित कर्मचारियों की गैरहाजिरी भी लगवाई। स्थापना शाखा के मुताबिक 200 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी समय पर नहीं आए थे। सभी का एक दिन वेतन काटा गया है। इसके बाद आयुक्त जोन कार्यालय भी गए। वहां भी यही स्थिति मिली।