पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी मार्कशीट घोटाले में ग्वालियर के शिक्षक सहित आठ गिरफ्तार

फर्जी मार्कशीट घोटाले में ग्वालियर के शिक्षक सहित आठ गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - इंदौर
फर्जी मार्कशीट घोटाले की जांच में शुक्रवार को बड़ा खुलासा हुआ। क्राइम ब्रांच ने ग्वालियर शिक्षक, खजराना के स्कूल संचालक सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें एक आरोपी का नाम 1996 में भंवरकुआं क्षेत्र में हुए तिहरे हत्याकांड में भी आया था। एएसपी क्राइम देवेंद्र पाटीदार ने बताया पुलिस ने आलोकनगर स्थित फ्लैट से आरोपी आफताब और दुबई से आए उसके चचेरे भाई अथर को गिरफ्तार किया था। उनसे हुई पूछताछ के आधार पर शुक्रवार को खजराना के राजिक, शमी, साहब, प्रवीण, प्रफुल्ल, राजेश, अभिषेक और ग्वालियर स्थित सांई बाबा ट्रेनिंग सेंटर के में शिक्षक ब्रजवल्लभ माहेश्वरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ ब्रजवल्लभ के पास ग्वालियर की जिवाजी यूनिवर्सिटी से संचालित होने वाले सभी कोर्स बीएससी, बीकॉम, एमबीए सहित सभी की फर्जी मार्कशीट व डिग्रियां बनवाने का काम था। गिरोह माहेश्वरी को इंदौर से इनपुट भेजते थे और वहां से मार्कशीट बनकर आ जाती थी।
ऐसे बन गए तीन गिरोह
क्राइम ब्रांच की इंस्पेक्टर सोमा मलिक की टीम ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो खुलासा हुआ आफताब और प्रफुल्ल सोनी के अलग-अलग गुट हैं। प्रफुल्ल का ऑफिस अपोलो स्क्वेयर में हैं। उसके पार्टनर प्रवीण, अभिषेक, राजेश तिवारी हैं। यह लोग 10वीं, 12वीं की मार्कशीट के लिए बच्चे लाने का काम करते थे। कुछ काम यह आफताब को भी देते थे। जिवाजी यूनिवर्सिटी का काम सीधे ग्वालियर भेजा जाता था। पूछताछ में पता चला भिंड के अखिलेश चौहान गिरोह का महत्वपूर्ण सदस्य है। शमी ने उसकी पहचान आफताब से करवाई थी।
अखिलेश ने ही आरोपियों को फर्जी मार्कशीट का फार्मेट लाकर दिया था। उसकी तलाश की जा रही है।