पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5.45 लाख की लूट में 66 हजार का इनाम, आरोपी के फुटेज मिले

5.45 लाख की लूट में 66 हजार का इनाम, आरोपी के फुटेज मिले

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. केनरा बैंक में लाइन में लगे ग्राहक के बैग से चोरी गए 5.45 लाख रुपए के मामले में फरियादी ने 51 हजार रुपए और डीआईजी राकेश गुप्ता ने 15 हजार का इनाम घोषित किया है। वारदात शुभम पैलेस कॉलोनी में रहने वाले मदनमोहन पिता सुगनलाल तिवारी (38) के साथ 17 जनवरी को हुई थी। वे सांवेर रोड स्थित रुचि फेब्रिक्स कंपनी में मार्केटिंग का काम देखते हैं। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपी का फोटो निकाल लिया है।