पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ञ्च भाजपा ने कहा नफरत करने वाली कांग्रेस ने चुरा लिया मोदी का आइडिया, नकल में भी अकल चाहिए ञ्चकांग

ञ्च भाजपा ने कहा- नफरत करने वाली कांग्रेस ने चुरा लिया मोदी का आइडिया, नकल में भी अकल चाहिए ञ्चकांग्रेस ने कहा- नारों में कोई भी शब्द किसी की जागीर नहीं होती, नकल से \'यादा अमल मायने रखता है

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज नेटवर्क - नई दिल्ली
कांग्रेस राहुल गांधी की छवि सुधारने के पहले प्रयास में ही औंधे मुंह हो गई। शुक्रवार को देशभर के अखबारों में विज्ञापन दिया। सबसे बड़ी राहुल की तस्वीर और बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा- ‘मैं नहीं, हम’। इशारा साफ था, विज्ञापन की लड़ाई में निशाने पर नरेंद्र मोदी हैं। उनके हर भाषण में ‘मैं, मेरा और मुझे’ की भरमार रहती है।
पर दोपहर बीतते-बीतते भाजपा ने भी पलटवार किया। मोदी की तीन साल पुरानी तस्वीर ले आए। स्टेज पर अकेले मोदी और पीछे बड़ा सा बैनर। वहां भी बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है- ‘मैं नहीं, हम’। और मोदी उसी ओर इशारा भी कर रहे हैं। फिर क्या था, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन सामने आए और कहा- ‘कांग्रेस के पास अपना ओरिजनल आइडिया तक नहीं है। हमारा आइडिया भी चोरी करने लगे हैं। नारे चुरा रहे हैं। ऊपर से इश्तेहार भी दे रहे हैं।’ शेष - पेज 19 पर

हुसैन ने कहानकल में भी अकल चाहिए। एक तरफ तो कांग्रेस मोदी से नफरत करती है। दूसरी तरफ उनके नारों को पसंद भी करती है। कांग्रेस बचाव में दिखी। महिला कांग्रेस की प्रमुख शोभा ओझा ने कहा- ‘अगर कोई कुछ कहता है तो उस पर उसका एकाधिकार नहीं बन जाता। आम आदमी का हाथ कांग्रेस के साथ... हमारा नारा है। लेकिन क्या हमने कभी ये कहा कि आप ने हमारी नकल की?’ ओझा ने कहा -कांग्रेस को किसी की नकल करने की जरूरत नहीं है। हमेशा कांग्रेस ही देश का एजेंडा तय करती है।