फ्रीडम फाइटर्स बनकर आए मेंबर्स
इंदौर कोई जवाहरलाल नेहरू तो कोई रानी लक्ष्मीबाई बनकर आए। रिपब्लिक डे के एक दिन पहले शनिवार को मेंबर्स फ्रीडम फाइटर्स बन कर आए। श्रद्धा लेडीज क्लब की ओर से एक होटल में रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन हुआ। इस मौके पर सभी ने फ्रीडम फाइटर्स को याद किया। मेंबर्स को तंबोला और आकर्षक गेम्स संध्या सिंह ने खिलवाया। अध्यक्षता रेखा पंडित ने की। संजोयक लवीना आहूजा थी।